Illegal Mining : अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

post 52

Illegal Mining : अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

Bharatpur Illegal Mining : भरतपुर, रुदावल थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीते 15 दिनों में तीसरी बार अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। गांव चुरारी डांग के पास खनन माफिया ने पुलिस पर हमला कर जब्त की गई एलएनटी मशीन छुड़ा ली।

रुदावल थाने के एएसआई भरतलाल की ओर से 13 नामजद और 5–6 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल दाताराम के नेतृत्व में कांस्टेबल अभिषेक, महेश और कृष्णाराम मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में लगी एलएनटी मशीन को जब्त किया। इसी दौरान खनन माफिया के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित:-

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी कैलाशचंद्र बिश्नोई और एसपी दिगंत आनंद के निर्देशन में, एएसपी हरिराम कुमावत व सीओ नीरज भारद्वाज के सुपरविजन में एसएचओ नरेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

चार आरोपी गिरफ्तार:-

पुलिस टीम ने गांव चुरारी डांग निवासी विजय सिंह (25) पुत्र राजाराम गुर्जर, रामजीत उर्फ रामो (25) पुत्र पूरन गुर्जर, प्रेम सिंह उर्फ भुट्टी (50) पुत्र महाराज सिंह और गांव बैसोरा निवासी सुनील (22) पुत्र उदयसिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

2.25 करोड़ रुपये की पेनल्टी:-

घटना के बाद खनिज, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में अवैध खनन कर सेण्ड स्टोन की चोरी की पुष्टि हुई। इस पर खनिज विभाग ने अवैध खननकर्ताओं पर करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

You may have missed