बीकानेर होकर जाने वाली इस ट्रेन से आपको भी करना है सफर तो ये खबर है जरुरी

8

बीकानेर होकर जाने वाली इस ट्रेन से आपको भी करना है सफर तो ये खबर है जरुरी
बीकानेर। भगत की कोठी-लूनी रेलखंड के सालावास-बासनी-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते 18 मई को ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस को बीकानेर-जोधपुर खंड के बीच करीब 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट (रोका या धीमा) किया जाएगा। इस खंड पर कुछ अन्य ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द व डायवर्ट की गई हैं। यह उन्नत तकनीक ट्रैक को छोटे ब्लॉक्स में बांटकर, सेंसर्स के जरिए मानवीय निर्भरता घटाएगी, जिससे भविष्य में ट्रेनें सुरक्षित और तेज चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों को वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से रियल-टाइम स्थिति जांचकर ही यात्रा की सलाह दी है।

You may have missed