राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Image 2026-07-07 at 11.03.25 AM

राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में स्थित व्यस्त 200 फीट बाईपास पर मंगलवार, 7 July की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा अजमेर रोड स्थित होटल हाईवे किंग के पास हुआ। यहां एक बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच सदस्यों को रौंद डाला। बता दें कि हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक बच्चों की पहचान रमेश, रतन और दीपक के रूप में हुई है। जबकि इनकी मां कैलाशी और पिता चंद्र प्रकाश गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए वहां खड़े 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉले का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

घटना के बाद कुछ देर के लिए 200 फीट बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉले को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed