27 मई बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

post 417 (1)

27 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा से शुभ फल देने वाला रहेगा। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। नक्षत्रों की बात करें तो कल हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

विख्यात भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों की विशेष स्थिति से व्यातीपात योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बनेगा। इसका प्रभाव कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए अधिक लाभकारी रहेगा।

चंद्रमा शाम 7 बजे तक कन्या राशि में रहेगा, जिसके बाद वह तुला राशि में प्रवेश करेगा। शुभ कार्यों के लिए दोपहर 2:36 से 3:31 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा, जबकि दोपहर 12:18 से 2:02 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह दी गई है।

मेष राशिफल

  • धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा।
  • रोजगार के नए अवसर मिलने के योग हैं।
  • संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
  • व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है।
  • शाम को स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल

  • परिवार से सुखद समाचार मिलेगा।
  • पिताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
  • लव लाइफ में मुलाकात और डिनर का अवसर मिलेगा।
  • घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल

  • पारिवारिक तनाव से मानसिक दबाव बढ़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में संयम रखना जरूरी है।
  • अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
  • विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • शाम को पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कर्क राशिफल

  • नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।
  • पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।
  • विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
  • भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशिफल

  • कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
  • नौकरी में उतार-चढ़ाव संभव है।
  • पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।
  • रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

कन्या राशिफल

  • घर का माहौल सुखद रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
  • अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।
  • संपत्ति या वाहन खरीद का योग है।
  • सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

तुला राशिफल

  • मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • व्यापार में लाभ मिलेगा।
  • नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी।
  • गर्मी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

  • व्यापार में नए अवसर मिलेंगे।
  • संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
  • शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

धनु राशिफल

  • पारिवारिक मतभेद संभव हैं।
  • विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • लेन-देन में सावधानी बरतें।
  • धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा।

मकर राशिफल

  • वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
  • प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
  • पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
  • व्यापार में लाभ के अवसर हैं।
  • धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ राशिफल

  • व्यापार में नई योजनाएं लाभ देंगी।
  • कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।
  • पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
  • लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी।
  • मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मीन राशिफल

  • परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
  • व्यापार में लाभ के योग हैं।
  • रोजगार में अच्छी खबर मिल सकती है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • घर में मेहमानों का आगमन होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।