10 जून बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

10 June 2026 Rashifal: बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 12:58 बजे तक रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और शोभन योग का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों को शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं।
मेष राशि (Aries)
कार्यक्षेत्र में सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोतों पर ध्यान रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। संतान से खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 4
वृषभ राशि (Taurus)
दिन खुशियों से भरा रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर गोपनीय बातें साझा करने से बचें। नए घर की खरीदारी के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग: नेवी ब्लू
- शुभ अंक: 3
मिथुन राशि (Gemini)
धैर्य और संयम से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस योजनाओं को लेकर अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
- शुभ रंग: गोल्डन
- शुभ अंक: 7
कर्क राशि (Cancer)
कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में लापरवाही से बचें। परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 1
सिंह राशि (Leo)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: पर्पल
- शुभ अंक: 2
कन्या राशि (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। माता की सेहत का ध्यान रखें।
- शुभ रंग: ऑरेंज
- शुभ अंक: 7
तुला राशि (Libra)
सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में उधार लेने से बचें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि (Scorpio)
लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। व्यवसाय में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
- शुभ रंग: क्रीम
- शुभ अंक: 4
धनु राशि (Sagittarius)
व्यापार में विस्तार के प्रयास सफल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पिता की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी।
- शुभ रंग: ब्राउन
- शुभ अंक: 8
मकर राशि (Capricorn)
वाणी पर संयम रखें। परिवार से जुड़ी कोई चिंता सामने आ सकती है। बिजनेस में नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें और अजनबियों पर भरोसा न करें।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 6
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन खुशियों और अच्छी खबरों से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
- शुभ रंग: ब्लैक
- शुभ अंक: 5
मीन राशि (Pisces)
कामकाज को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में करीबी लोगों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में पुराना साथी दोबारा संपर्क कर सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
- शुभ रंग: ऑरेंज
- शुभ अंक: 1
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।