Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी स्थिर; जानें आज की नई कीमतें

Gold-Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 590 रुपये की कमी के साथ 1,59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 500 रुपये गिरकर 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
क्यों कमजोर पड़े सोने के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेजी और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं ने वैश्विक बाजारों में ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की आशंका बढ़ा दी है। इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.1 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल लगभग 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
चांदी का हाजिर भाव (Silver Price Today)
चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में शुक्रवार को कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। गुडरिटर्न्स पर सुबह 10 बजे चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 0.29 फीसदी या 13 डॉलर की गिरावट के साथ 4,529.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं गोल्ड स्पॉट करीब 0.35 फीसदी टूटकर 4,527 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
चांदी के वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 76.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची, जबकि सिल्वर स्पॉट मामूली गिरावट के साथ 76.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।
एमसीएक्स पर भी नरमी:-
एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10:18 बजे सोने का घरेलू वायदा भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी का वायदा भाव 574 रुपये टूटकर 2,74,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।