Gold Silver Price Today: सोना टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट; जानें आज की नई कीमतें

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी कमजोर हुए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1040 रुपये टूटकर 1,51,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना 950 रुपये टूटकर 1,39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 780 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
चांदी में भी बड़ी गिरावट:-
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
क्यों कमजोर हुए सोने-चांदी के भाव?
विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े सकारात्मक आंकड़ों का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अमेरिका में रोजगार के बेहतर आंकड़े आने के बाद यह संभावना बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। ऊंची ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि सोना आज टूट गया है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) |
| चेन्नई | ₹1,53,490 | ₹1,40,700 | ₹1,17,950 |
| मुंबई | ₹1,51,690 | ₹1,39,050 | ₹1,13,770 |
| दिल्ली | ₹1,51,840 | ₹1,39,200 | ₹1,13,920 |
| कोलकाता | ₹1,51,690 | ₹1,39,050 | ₹1,13,770 |
| बेंगलुरु | ₹1,51,690 | ₹1,39,050 | ₹1,13,770 |
| हैदराबाद | ₹1,51,690 | ₹1,39,050 | ₹1,13,770 |
| केरल | ₹1,51,690 | ₹1,39,050 | ₹1,13,770 |
| पुणे | ₹1,51,690 | ₹1,39,050 | ₹1,13,770 |
| वडोदरा | ₹1,51,740 | ₹1,39,100 | ₹1,13,820 |
| अहमदाबाद | ₹1,51,740 | ₹1,39,100 | ₹1,13,820 |
| जयपुर | ₹1,51,840 | ₹1,39,200 | ₹1,13,920 |
MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव:-
एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव सुबह 11 बजे 1.20 फीसदी या 1873 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.65 फीसदी या 6,582 रुपये की गिरावट के साथ 2,41,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने का वैश्विक भाव:-
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.70 फीसदी या 30.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,334.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.31 फीसदी या 13.35 डॉलर की गिरावट के साथ 4,315.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव:-
चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.86 फीसदी या 1.28 डॉलर की गिरावट के साथ 67.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.06 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 67.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।