Gold Silver Price Today: सोना लुढ़का, चांदी चमकी, जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 0.03 फीसदी यानी 49 रुपये टूटकर 1,53,103 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। अमेरिका और Iran के बीच संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा और निवेशकों ने सतर्क रुख बनाए रखा। वहीं, कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की नरम कीमतों से सोने को कुछ सहारा भी मिला।
चांदी में मजबूती:-
सोने के मुकाबले चांदी के दामों में आज तेजी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India पर चांदी का वायदा भाव करीब 0.65 फीसदी यानी 1616 रुपये बढ़कर 2,50,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना:-
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। COMEX पर सोना करीब 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 4,815 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं स्पॉट गोल्ड भी मामूली बढ़त के साथ 4,795 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी:-
चांदी की कीमतों में भी ग्लोबल मार्केट में मजबूती बनी हुई है। COMEX पर चांदी करीब 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 78.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर भी बढ़कर लगभग 79 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
कच्चे तेल में नरमी:-
ऊर्जा बाजार की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। WTI Crude Oil करीब 1.24 फीसदी गिरकर 93.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि Brent Crude Oil भी करीब 1.20 फीसदी टूटकर 98.20 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता नजर आया।