Gold Silver Price Today: ऑल टाइम हाई से फिसले सोना-चांदी, 2 महीनों में भारी गिरावट

post 1275 (1)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में थोड़ी तेजी जरूर देखने को मिली है, लेकिन दोनों धातुएं अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे बनी हुई हैं। पिछले करीब दो महीनों में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

29 जनवरी 2026 को सोने ने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जबकि सोमवार को यह घटकर 1,47,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह लगभग दो महीने में सोना 55,534 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

2 महीने में 2,10,000 रुपये टूट गई चांदी:-

सोने की तरह चांदी के दामों में भी जबरदस्त गिरावट आई है। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जो अब घटकर सोमवार को 2,29,033 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। यानी करीब दो महीनों में चांदी के भाव में 2,10,304 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

हाजिर बाजार में ताजा भाव:-

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • 22 कैरेट सोना 1,43,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 20 कैरेट सोना 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना 1,18,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना 94,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

ETF निवेशकों को झटका:-

इस गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी साफ दिखाई दिया है। निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES में 2 मार्च के बाद से करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF लगभग 27 प्रतिशत तक गिर चुका है। इससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है।

एक्सपर्ट की सलाह:-

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट में घबराने की जरूरत नहीं है। मिरे एसेट के फंड मैनेजर सिद्धार्थ श्रीवास्तव के अनुसार, निवेशक धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से सोने और चांदी में निवेश कर सकते हैं। उनके मुताबिक, जोखिम और रिटर्न के लिहाज से इस समय चांदी की तुलना में सोना बेहतर विकल्प नजर आ रहा है। साथ ही एकमुश्त निवेश करने से बचने की सलाह दी गई है।

You may have missed