जनरल स्टोर संचालक का मर्डर, सरपंच प्रतिनिधि ने सोते हुए परिवार पर किया हमला

जनरल स्टोर संचालक का मर्डर, सरपंच प्रतिनिधि ने सोते हुए परिवार पर किया हमला
सीकर में सरपंच प्रतिनिधि ने गंडासी और कुल्हाड़ी से सोते हुए चचेरे भाई के परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमले में जनरल स्टोर संचालक की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। परिवार का आरोप है कि घटना के तीन घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंची, जबकि हमला करने वाले सरपंच प्रतिनिधि और बदमाश उन्हें घर के बाहर खड़े होकर धमकाते रहे। घटना रामगढ़ सेठान थाना इलाके के तिहावली गांव में रविवार रात 11:30 बजे की है। तिहावली गांव की रहने वाले सपना ने बताया ने बताया- मेरे परिवार रात को खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओम सिंह सहित कई लोग घर पर आए। आते ही हमला करना शुरू किया। घटना में पिता प्रकाश सिंह (43), मेरा भाई अभिजीत सिंह और मां नैन कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।