गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल का खून से सना शव मिला

3

गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल का खून से सना शव मिला

टोंक में गश्त पर निकले पुलिस कॉन्स्टेबल का लहूलुहान हालत में शव मिला। चेहरे, गर्दन और सीने पर चोट के निशान हैं। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कॉन्स्टेबल की बनेठा थाना क्षेत्र की ककोड़ चौकी पर पोस्टिंग थी। घटना की सूचना पर एसपी राजेश मीणा, एएसपी रतनलाल भार्गव और डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को फोन करके मौके पर बुलाया। बेटे का शव देख पूर्व पार्षद पिता होश खो बैठे।

घटना टोंक जिले के बनेठा थाने के उनियारा इलाके में रुपवास मोड़ की रविवार सुबह 8 बजे की है। परिजनों का आरोप है कि बजरी माफिया ने मेरे बेटे की हत्या की है। सुबह साढ़े 11 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सआदत हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर 2 घंटे तक शव को रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी। इसके बाद एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने PHQ (पुलिस हेडक्वार्टर) से आए लेटर को पढ़कर सुनाया। जिसमें 1 करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी पर सहमति बनने की बात लिखी गई थी। तब परिजन शव उठाने पर राजी हुए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

You may have missed