बीकानेर: कपड़े की दुकान में लगी आग, धू-धू कर जले लाखो के कपड़े

1

बीकानेर: कपड़े की दुकान में लगी आग, धू-धू कर जले लाखो के कपड़े

बीकानेर। शनिवार रात को डूंगरगढ़ क्षेत्र में आग लग जाने की खबर सामने आई है । जहाँ सूरजनसर गांव में रात को कपड़े की दुकान में आग लग गई। जिसके चलते आसपास के लोगो में अफरा- तफरी मच गई। आग लगने से कुछ ही मिनट में दुकान में रखा माल स्वाह हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है की यह दुकान रूपाराम डूडी की है। जहाँ पर अचानक आग लग गई।घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। बताया जा रहा है की शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है ।

You may have missed