किसान ने पानी समझकर पिया कीटनाशक, मौत:खेत में काम करने के दौरान लगी थी प्यास

4

किसान ने पानी समझकर पिया कीटनाशक, मौत:खेत में काम करने के दौरान लगी थी प्यास
सादुलपुर के बिसलान गांव में खेत में कीटनाशक मिला पानी पीने से एक 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान उम्मेद सिंह जाट पुत्र देवाराम के रूप में हुई है। 23 मई को जब उम्मेद सिंह जाट नरमे की फसल में स्प्रे करने के लिए मोनो स्प्रे कीटनाशक लेकर खेत गए थे। काम के बाद प्यास लगने पर उन्होंने खेत में रखे एक डिब्बे से पानी पी लिया। परिजनों के अनुसार, उस डिब्बे में गलती से कीटनाशक मिला हुआ था। जहरीला पानी पीने के तुरंत बाद उम्मेद सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। उनके बेटे पवन कुमार ने बताया कि 24 मई की सुबह करीब 8 बजे जब वह खेत पर पहुंचे, तो उनके पिता अचेत अवस्था में मिले।

परिजनों ने तुरंत उन्हें राजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पवन कुमार की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सहायक उपनिरीक्षक पारस कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। राजगढ़ थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे एक हादसा माना है।

You may have missed