बीकानेर: पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार

6

बीकानेर: पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। इसी के चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा, सीओ संग्राम ङ्क्षसह के निकट सुपरविजन मेंं रणजीतपुरा थानाधिकारी लक्ष्मणङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पांच हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने 27 जनवरी को ओमप्रकाश के निवास पर तलाशी ली तो मौके से 2 किलो 900 ग्राम डोडा जब्त किया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया और पुछताछ की तो उसने भंवरलाल को अवैध डोडा का सप्लायर बताया। पुलिस ने भंवरलाल की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का आदमी है। ऐसे में वह अपने पास फोन नहीं रखता था।

You may have missed