Child Marriage: 5 साल की दुल्हन और 9 साल के दूल्हे के विवाह में अचानक पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप; पढ़े खबर

post 1924 (1)

Child Marriage In Jaipur: जयपुर, जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया, जहां 5 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय लड़के का विवाह कराए जाने की तैयारी चल रही थी। समय रहते पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस शादी को रुकवा दिया।

जल्दबाजी में की जा रही थी तैयारी:-

सूचना के अनुसार, परिवारों द्वारा विवाह की तैयारियां जल्दबाजी में की जा रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि यह कदम संभावित पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उठाया जा रहा था।

टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका विवाह:-

जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया को बीच में ही रुकवा दिया। अधिकारियों ने परिजनों को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

परिजनों को चेतावनी, बच्ची को संरक्षण में लिया गया:-

प्रशासन ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए। साथ ही, नाबालिग बच्ची को उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संरक्षण में लिया गया है।

बाल विवाह पर प्रशासन सख्त:-

अधिकारियों ने दोहराया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।