ड्राइवर को झपकी आई, ट्रक में घुसी कार,3 की मौत, एक घायल, गाड़ी आगे से चकनाचूर

3

ड्राइवर को झपकी आई, ट्रक में घुसी कार,3 की मौत, एक घायल, गाड़ी आगे से चकनाचूर
अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को झपकी आने से कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। हादसा अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के हादरा हादरहेड़ा के पास चैनल नंबर 106+980 पर मंगलवार शाम 4 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पिलर से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही बड़ौदामेव थाना पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलकेई गांव निवासी गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं संदीप सिंह (27) पिता कश्मीर सिंह गंभीर घायल हो गया।

You may have missed