इस जगह बोलेरो का टायर फटा, मां-बेटे समेत 4 की मौत

5

इस जगह बोलेरो का टायर फटा, मां-बेटे समेत 4 की मौत

बालतोरा जिले में टायर फटने से बोलेरो पलट गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार अजमेर से जियारत करके बाड़मेर के चौहटन लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे घायल 7 लोगों को बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो मरीजों का बालोतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडियावास गांव के पास की गुरुवार शाम 4 बजे की है। पचपदरा थाना एएसआई अमराराम ने बताया- बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र के कोनरा विलायतशाह निवासी रहमत (52) पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद (8) पुत्र नूर मोहम्मद, कादर खान (35) पुत्र इनायत, काजे खां, हबीब खान, रजाक खान और सवाई खान ईद के मौके पर अजमेर दरगाह में जियारत करने गए थे। वहां से लौटते समय बालोतरा के भाडियावास गांव के बाद बोलेरो का टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरी। बोलेरो कुल 8 लोग सवार थे। हादसे में रहमत पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद पुत्र नूर मोहम्मद और कादर खान पुत्र इनायत निवासी कोनरा विलायतशाह की मौत हो गई। वहीं काजे खां और हबीब खान को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां हबीब खान (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रजाक खान और सवाई खान का बालोतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।