पुलिया पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत, मौके पर ही दम तोड़ा

12

पुलिया पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत, मौके पर ही दम तोड़ा

चित्तौड़गढ़ में बर्थडे से 6 दिन पहले ट्रक से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा भादसोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को हुई।
पुलिस ASI अमीचंद ने बताया- ईरास गांव निवासी जसवंत भील (26) पुत्र अम्बालाल बाइक से भीलवाड़ा की ओर जा रहा था। बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इस दौरान जैसे ही युवक भादसोड़ा के पास पुलिया पर चढ़ा, उसकी बाइक सामने खड़े ट्रेलर में जा घुसी। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण उसे ब्रेक लगाने का मौका भी नहीं मिला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। इसी दौरान पता चला कि जिस ट्रेलर से बाइक टकराई, उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर उदयपुर पासिंग का था, जबकि बाइक शाहपुरा नंबर की थी।