बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक घायल, सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

post 162 (1)

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़, कस्बे में रविवार शाम करीब आठ बजे पुलिस थाने के सामने एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमासर बास निवासी राजू पुत्र देवाराम जाट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायल युवक को एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस के जरिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दे दी गई है। पुलिस फरार पिकअप चालक एवं वाहन की तलाश में जुटी हुई है।