बीकानेर: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ निवासी रामसिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रिड़मलसर स्थित अपने मकान में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, राम सिंह अपनी मां और बहन के साथ रह रहा था। सोमवार शाम उसने मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के चाचा सुरजीत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।