बीकानेर: जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, नौ नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

post 843 (1)

बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जयमलसर निवासी मोहनसिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 22 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने उसके पुत्र पर हमला किया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से पहले ट्रैक्टर द्वारा उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और बाद में मारपीट की गई।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विक्रम सिंह, छैलूसिंह पुत्र लखूसिंह, गजेंद्र पुत्र नंदूसिंह, अजय पुत्र देवीसिंह, शिशपाल सिंह पुत्र नरपत सिंह, दुर्जन सिंह पुत्र देवीसिंह, हुक्मसिंह पुत्र नरपत सिंह, कालूसिंह पुत्र लखूसिंह समेत दो-तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच एएसआई श्रवणराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed