बीकानेर: टिन शेड पर काम करते समय गिरा श्रमिक, इलाज के दौरान मौत

post 932 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में टिन शेड पर कार्य करते समय ऊंचाई से गिरने से घायल हुए 28 वर्षीय श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नोखा की कानपुरा बस्ती निवासी राजूराम पुत्र रामलाल भार्गव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई कालूराम (28) 21 जून की सुबह कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित बी-112 मकान में फुसाराम प्रजापत के यहां टिन शेड लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मकान मालिक घायल श्रमिक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

You may have missed