बीकानेर: भूत-प्रेत का साया बताकर महिला से लाखों की ठगी, नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

post 113 (1)

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक महिला से करीब 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुदसू निवासी गोमती पत्नी स्वर्गीय मनफूल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 से 2026 के दौरान साधुना (तहसील नोखा) निवासी छगनाराम पुत्र सादुलाराम जाट ने उसे भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर डराया और झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही उसे धमकियां भी दीं।

महिला की शिकायत के आधार पर पांचू थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई संतोष नाथ को सौंपी गई है।

You may have missed