बीकानेर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, मामला दर्ज

post 1573 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी भंवराराम पुत्र तबशनाराम, निवासी रिडमलसर पुरोहितान ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि 17 अप्रैल को जयपुर रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी की पार्किंग के पास उनकी माता को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और कॉलोनी से बाहर निकलते समय महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

You may have missed