बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, बड़ा हादसा टला

post 720 (1)

बीकानेर: छतरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सूरतगढ़-छतरगढ़ मार्ग पर आरडी 560 के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों यासीन मलिक और गंगाधर पारीक के अनुसार, हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार छतरगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कार के आसपास कोई घायल व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।

सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस वाहन चालक और मालिक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।