बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

post 698 (1)

बीकानेर। बज्जू क्षेत्र के पास स्टेट हाईवे पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जितेंद्र पुत्र जगदीश विश्नोई, निवासी चक 3 बीजेएम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप जिला अस्पताल बज्जू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। युवक की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।