बीकानेर: तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

post 867 (1)

बीकानेर: तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

Accident News: बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई, जहां तेज रफ्तार स्लीपर बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही स्लीपर बस अचानक संतुलन खो बैठी और मूंगफली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें भरी मूंगफली सड़क पर फैल गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से मूंगफली हटवाकर यातायात को पुनः सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed