Bikaner Crime: जमीन विवाद में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, ससुर-देवर सहित अन्य पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

post 865 (1)

Bikaner Crime: जमीन विवाद में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, ससुर-देवर सहित अन्य पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

Bikaner Crime: बीकानेर, जमीन विवाद की रंजिश में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुर, देवर, बेटी, जंवाई और नाणदे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 17 नवंबर को आरोपी उसके घर पहुंचे और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी को बाहर भेजकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद आरोप है कि ससुर, देवर, जंवाई और नाणदे ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल किए जाने की आशंका है।

मेडिकल व बयान की प्रक्रिया पूरी:-

मामले की जांच कर रहे सीओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। शनिवार को अवकाशकालीन न्यायालय में पीड़िता के धारा 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

You may have missed