एसपी बीकानेर ने एएसआई यादव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित; पढ़े खबर

बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाने में तैनात एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार,महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय स्तर पर जांच कराई गई।प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार या पद के दुरुपयोग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।