बीकानेर: पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर के अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर; पढ़े खबर

post 673 (1)

बीकानेर। एसपी मृदुल कच्छावा के अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर थाना पुलिस ने शनिवार को एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अजय देव उर्फ अज्जू उर्फ बाबा ने सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा था, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायतें किए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्करी और जानलेवा हमले समेत कई मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया कि अतिक्रमित स्थान का उपयोग कथित रूप से अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। साथ ही राहगीरों और ग्रामीणों को धमकाने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा और कार्यवाहक एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन तथा एएसपी बी.एल. मीणा के सुपरविजन में जामसर थाना पुलिस ने अंजाम दी।

You may have missed