बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक गंभीर घायल

post 834 (1)

श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर बिग्गा गांव के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल की पहचान बिग्गा निवासी 30 वर्षीय हीरालाल पुत्र मांगीलाल नायक के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।