बीकानेर: छह वर्षीय बेटी के साथ विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी

post 90 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के आड़सर बास इलाके से एक विवाहिता अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार आड़सर बास निवासी संतोष देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है। 2 जुलाई की शाम करीब 4 बजे जब वह बेटे के घर पहुंचीं तो उनकी पुत्रवधू और छह वर्षीय पोती घर पर मौजूद नहीं थीं।

परिजनों ने आसपास के इलाके, रिश्तेदारों और विवाहिता के पीहर में भी दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद संतोष देवी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर बहू और पोती की तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

You may have missed