बीकानेर: मकान की पहली मंजिल से गिरने से व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

post 311 (1)

बीकानेर: मकान की पहली मंजिल से गिरने से व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

बीकानेर: नापासर थाना क्षेत्र के सोनी मोहल्ला में एक व्यक्ति की पहली मंजिल से गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना 29 जनवरी की अलसुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के पुत्र संजय कुमार सोनी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार संजय कुमार ने बताया कि उनके पिता अशोक कुमार की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। इसी कारण अलसुबह वे मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। परिवादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

You may have missed