बीकानेर: खेलते समय होद में गिरा 15 वर्षीय बालक, मिटटी में दबने से हुई मौत

post 314 (1)

बीकानेर: खेलते समय होद में गिरा 15 वर्षीय बालक, मिटटी में दबने से हुई मौत

बीकानेर: जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के गांव मैनसर में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय किशोर का पैर फिसल गया और वह पास में बने एक होद (गड्ढे) में गिर गया, जहां ऊपर से मिट्टी धंसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को मैनसर निवासी भैराराम (15) पुत्र किशनाराम नायक घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नजदीक बने गड्ढे में जा गिरा। गिरने के साथ ही ढीली मिट्टी उसके ऊपर आ गिरी, जिससे वह पूरी तरह दब गया और दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस मामले में मुनाराम पुत्र टीकूराम ने पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed