बीकानेर: करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

post 626 (1)

बीकानेर: जामसर थाना क्षेत्र के डांडूसर रोही में खेत पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कामसर निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका 42 वर्षीय भाई सुरेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह डांडूसर रोही स्थित खेत में खेती-बाड़ी का कार्य करता था। 9 जून को खेत में काम के दौरान उसे अचानक करंट लग गया।

करंट लगने से सुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।