बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर: श्रीकोलायत क्षेत्र की हदां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी सीआई इमीलाल के अनुसार, खारिया पतावतान गांव निवासी आईदानराम के घर पर मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और घर की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को 11.930 ग्राम डोडा पोस्त, 775 ग्राम अफीम और 17,650 रुपए नकद बरामद हुए। साथ ही मादक पदार्थ तौलने में इस्तेमाल होने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की जांच के साथ संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।