बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा-पोस्त व एमडी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

post 218 (1)

बीकानेर। जिलें में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान के तहत कोलायत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डोडा पोस्त और एमडी बरामद करने के साथ एक वाहन भी जब्त किया है।

थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने एक टीयूवी-300 वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में वाहन से करीब 3 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त और 4.7 ग्राम एमडी बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से अशोक उर्फ आशु, रामरतन ब्राह्मण और केवलराम को गिरफ्तार किया है। साथ ही मादक पदार्थ परिवहन में उपयोग किए जा रहे टीयूवी-300 वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

You may have missed