बीकानेर: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 पुलिसकर्मियों के तबादले; देखें सूची

post 1908 (1)

बीकानेर: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने आदेश जारी करते हुए कुल 62 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक और विभिन्न वृत कार्यालयों में खाली पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस फेरबदल में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादला सूची में ये शामिल:-

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तबादलों की सूची में 13 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 8 हेड कांस्टेबल और 41 कांस्टेबल शामिल हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश:-

पुलिस विभाग के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित पदों को भरने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए आदेश के बाद कई थानों और कार्यालयों में कार्य व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

You may have missed