बीकानेर: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल

post 808 (1)

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित नैणों का बास में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार रिडमलसर सिपाहियान निवासी इमरान खान पुत्र सलीम मोहम्मद ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 जून की सुबह करीब 8 बजे नैणों का बास क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार रजाक समेजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार रईस मांगलिया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

You may have missed