बीकानेर: नहर में डूबने से बालिका की मौत; पैर फिसलने से हुआ हादसा

post 773 (1)

बीकानेर: लूणकरणसर थाना क्षेत्र के बामनवाली रोही में नहर में डूबने से एक बालिका की मौत का मामला सामने आया है। घटना 17 जून की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बामनवाली निवासी उर्मिला (14 वर्ष 9 माह) पुत्री दानाराम मेघवाल अपने भाई सुनील के साथ खेत में गाय चराने गई थी। इसी दौरान वह नहर पर पानी पीने के लिए पहुंची, जहां अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई सुनील की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।