बीकानेर: कार व बाइक की भीषण भिडंत, तीन गंभीर घायल

post 1841 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में धीरदेसर से कितासर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और एक छोटी गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दुलचासर निवासी 50 वर्षीय हरिराम पुत्र नत्थूराम, 26 वर्षीय कालूराम पुत्र भंवरलाल तथा धीरदेसर चोटियान निवासी 24 वर्षीय गणेशराम पुत्र प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए तीनों को बीकानेर के लिए रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एसआई मोहनलाल ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed