बीकानेर: कीटनाशक के असर से बिगड़ी किसान की तबीयत , अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

post 228 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़, थाना क्षेत्र के मोमासर गांव में कीटनाशक के प्रभाव से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मोमासर निवासी मालाराम पुत्र रेंवतराम प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई भंवरलाल प्रजापत (41) 7 मई को खेत में मूंगफली की बुवाई के लिए गोटा पर कीटनाशक लगा रहा था।

इसी दौरान कीटनाशक के असर से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव को सौंपी गई है।

You may have missed