बीकानेर: बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, मामला दर्ज

post 379 (1)

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के गीगासर गांव में एक बुजुर्ग महिला ने मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के अनुसार गीगासर निवासी 70 वर्षीय लिछमा देवी पत्नी धूड़ाराम मेघवाल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि सुवा महाराज उर्फ भोमाराम जाट ने उनकी आवासीय भूमि में अवैध रूप से जलकुंड निर्माण करने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण की जांच नोखा वृत्ताधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह को सौंपी गई है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात भी सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।