बीकानेर: इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत 

post 206 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे गांव जैसलसर के पास रेल पटरियों पर हुई, जहां बीकानेर-रतनगढ़ डेमो ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय मालसिंह पुत्र भोपालसिंह राठौड़ के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव को ‘आपणो गांव सेवा समिति’ की सहायता से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed