बीकानेर: कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग घायल

post 540 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसा स्टेट हाईवे पर तोलियासर के पास उस समय हुआ, जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सरदारशहर निवासी बताए जा रहे हैं, जो कार से श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर जा रहे थे।

घायलों में लियाकत अली, भंवरुद्दीन, इकबाल, हाकम और असलम शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed