बीकानेर: सोलर प्लांट में काम करने आए युवक का शव नहर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर। बज्जू क्षेत्र में सोमवार को इंदिरा गांधी नहर से एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बज्जू और गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह अपने गांव के कुछ युवकों के साथ गजनेर थाना क्षेत्र स्थित एक सोलर प्लांट में काम करने के लिए आया था। वह 12 जून से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने गजनेर पुलिस को दी थी।
सोमवार को बज्जू थाना क्षेत्र की आरडी 860 हेड पर नहर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद बज्जू और गजनेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा रमन सिंह ने बताया कि उसका भतीजा सुखचेन सिंह को उसके गांव के कुछ लडक़े यहां काम करने के लिए लाये थे। लेकिन वह यहां परेशान था, जब भी फोन पर बात होती थी तो कहता था कि यहां उसके साथ मारपीट करते है।