बीकानेर: एम्बुलेंस से टकराई बाइक, उपचार के दौरान युवक की मौत

बीकानेर। गजनेर, सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 4 मई की सुबह करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच हुआ था, जिसमें बाइक सवार कालुराम गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी 11 मई को मौत हो गई।
इस संबंध में चानी निवासी रतनाराम पुत्र कानाराम नायक ने गौशाला की एंबुलेंस गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि गौशाला की एंबुलेंस गाड़ी से उसके भाई कालुराम की मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।