बीकानेर: 11 केवी विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आकर चार दुधारू गायों की दर्दनाक मौत

post 959

बीकानेर: 11 केवी विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आकर चार दुधारू गायों की दर्दनाक मौत

बीकानेर। महाजन क्षेत्र के समीप सुईं गांव में गुरुवार शाम 11 केवी विद्युत लाइन टूटकर गायों के झुंड पर गिर गई, जिससे चार दुधारू गायों की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय गायों को गांव की ओर लाया जा रहा था।

सुईं निवासी अत्ताउल्लाह खान पुत्र भादर खान ने बताया कि वह करीब 70 गायों को चराकर शाम करीब 4 बजे गांव लौट रहा था। इसी दौरान सुईं के पास स्थित जीएसएस के नजदीक अचानक 11 केवी लाइन टूटकर गायों के झुंड पर गिर गई। चरवाहे ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन चार गायें करंट की चपेट में आ गईं।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत जीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली बंद नहीं होती, तो और बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद अन्य गायों को सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया।

पीड़ित अत्ताउल्लाह खान ने महाजन थाने में मामला दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार का पशुपालन पुश्तेनी व्यवसाय है और इस घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

You may have missed