बीकानेर: एम्बुलेंस और बाइक की भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति गंभीर घायल

post 55 (1)

बीकानेर: श्रीकोलायत क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गंगापुरा रोड पर उस समय हुआ, जब बाइक और एक एम्बुलेंस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चानी गांव निवासी 52 वर्षीय कालूराम नायक अपने बच्चों के साथ खाजूवाला में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एम्बुलेंस (RJ21GD8328) से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कालूराम नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल को उसी एम्बुलेंस के माध्यम से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।