बीकानेर: अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

post 54 (1)

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात करीब 8 बजे इंदिरा गांधी नहर की आरडी 470 के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र धतरवाल उर्फ जेडी (22) पुत्र श्योपतराम धतरवाल, निवासी 3 केएम 507 हेड के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी दो नाली कट्टा बरामद किया गया।

यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज जेठालाल मेघवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।